प्रतिनिधि,चतरा/हंटरगंज। हंटरगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रविवार को कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह समिति के अध्यक्ष मुमताज अंसारी एवं संचालन थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने किया।
इस बैठक में बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चन्र्देव यादव, प्रमुख ममता देवी,सचिव सह सीओ मिथलेश कुमार, संयोजक प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडे शामिल हुए।बैठक में आपसी सहयोग से कौलेश्वरी महोत्सव मनाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सारे पहलुओं पर विचार किया गया। 27,28 मार्च को कौलेश्वरी महोत्सव कराने पर विचार किया गया।इसके लिए आपसी सहयोग से व्यवस्था करने पर सहमति बनाई गई। स्थानीय व्यवसायी एवं समाज सेवी तथा जनप्रतिनिधियों से सहयोग लिया जाएगा।वहीं कार्यक्रम के देखते हुए रोशनी की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मंदिर में भीड़ नियंत्रण को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सरोवर में ब्रीकेटींग, शराब बीक्री पर नियंत्रण, शौचालय की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में अरुण चौरसिया, प्रो जैनेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह,कमलेश यादव, मुखिया अशोक यादव,बब्लू कुमार ,दीपा भारती, पीन्टु सिंह, मनोज पासवान, बाबुनन्द पासवान, दिलीप कुमार, संजय सिंह, ,थाना प्रभारी सनोज चौधरी, वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्य भुषण कुमार सहित मुख्य पूजारी एवं समिति के लोग शामिल हुए।





