पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।रविन्द्र भवन टाउन हॉल सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट और डिस्पैच सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मियों को मतदान दल रवानगी को लेकर अंतिम तैयारी के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने ब्रीफ किया।लोकसभा आम चुनाव 2024 अंतर्गत राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए आगामी 1 जून को मतदान होना है। मतदान के लिए आगामी 31 मई को मतदान दल को समाहरणालय स्थित आसनढीपा से रवाना किया जाएगा।





जिला निर्वाचण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने डिस्पैच सेंटर से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ अंतिम तैयारी के संबंध में ब्रीफ किया। जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधानसभावार डिस्पैच आर्डर तैयार किया गया है,जिसमें अलग-अलग पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही उनके कार्य दायित्व के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिया हुआ है। सभी संबंधित पदाधिकारी,कर्मी मतदान रवानगी के दिन 31 मई को डिस्पैच सेंटर में पूर्वाह्न 5:30 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। मतदान कर्मी मिलान कर ईवीएम-वीवीपैट- सामग्री लेकर अपने- अपने मतदान केंद्रों के लिए चिन्हित वाहनों से ससमय प्रस्थान करना सुनिश्चित करेंगे। मतदान कर्मियों की जानकारी को लेकर सभी तरह के साइनेज, हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम आदि की व्यवस्था की गई है।