प्रतिनिधि,पाकुड़। ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक आलमगीर आलम के अथक प्रयास से पाकुड़ माल पहाड़ी सड़क का पथ निर्माण विभाग नए सिरे से निर्माण का काम कराएगी।इस संबंध में पत्र निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव ने एजी ऑफिस को सड़क निर्माण हेतु राशि 4 करोड़ 94 लाख निर्गत कर दिया है। करीब 10 साल पूर्व बना यह सड़क जर्जर स्थिति के कगार पर आ पहुंचा था।स्थानीय मंत्री एवं विधायक को लगातार यहां के लोग सड़क को नए सिरे से निर्माण करने की मांग कर रहे थे। लगातार क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री को ग्रामीणों के द्वारा सड़क की दुर्दशा पर ध्यान दिलाए जा रही थी।मंत्री ने सड़क की जर्जर होते अवस्था देख सड़क को नए सिरे से निर्माण के लिए अनुशंसा की।सड़क का पुनः नए सिरे से निर्माण को लेकर स्थानीय लोग मंत्री को धन्यवाद और बधाई दी है।





कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन ने बताया कि पाकुड़ माल पहाड़ी रोड को लेकर वह भी लगातार मंत्री महोदय को ध्यान में देते रहे हैं।सड़क का नया निर्माण होने से माल पहाड़ी पत्थर उद्योग इलाके को अच्छा रोजगार का अवसर मिलेगा।