पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में कोयला के साथ ही साथ पशु तस्करी पर लगाम लगाने के लिए गिरिडीह पुलिस तत्परता पूर्वक लगी है,जिससे इन दोनों तरह के मामलों तेजी से धर पकड़ दर्ज की जा रही है।बावजूद इसके अपराधी तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।हालांकि जिले के सभी इलाकों में स्थित थानों की पुलिस भी इस मुहिम में लगी हुई है।इस दिशा में पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है।
जिले में बिरनी थाना पुलिस ने गौवंश से लोड ट्रक को शुक्रवार को जब्त किया। जब्त ट्रक से पुलिस ने 41 गौवंश और बछड़ो को बरामद किया। जबकि चार आरोपियों को भी दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के भोजपुर देवचंदा गांव निवासी सतेन्द्र यादव है।
पुलिस के अनुसार सतेन्द्र यादव इसी ट्रक का चालक बताया जा रहा है। वहीं तीन आरोपियों में कोडरमा के डोमचांच निवासी अनिल कुमार, बिहार के नवादा के मुफ्फसिल थाना इलाके के पूरनाडीह गांव निवासी साजन कुमार और रोहित कुमार शामिल थे। बिरनी पुलिस ने एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर विराजपुर गांव के समीप वाहन जांच अभियान लगाया था। इसी दौरान धनवार की और से आ रहे ट्रक को जांच किया गया। हालांकि पुलिस की गाड़ी देख कर तस्कर अपने ट्रक को लेकर फरार होेने का प्रयास किया,लेकिन जवानों ने खदेड़ कर ट्रक समेत चारों गौवंश तस्करों को दबोचा तो ट्रक में 41 गौवंश लोड थे,जिन्हें बेतरतीर तरीके से तस्करों द्वारा लोड किया गया था। चारों आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वो गौवंश को बोकारो से लोड कर बिहार की ओर ले जा रहे थे,लेकिन किसके यहां पहुंचाना था इसकी सूचना उन्हें बिहार पहुंचने के दौरान दिया जाता।जिसके पूर्व ही धर लिए गए।





