पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी से किया गया वादा पूरा करने की मांग की है।कहा कि चुनाव से पहले घोषणा पत्र में और राहुल गांधी द्वारा घोषणा की गई थी कि सरकार बनने के तुंरत बाद झारखंड की जनता को,चाहे वह किसी भी कैटेगरी से हो, उन्हें 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।





बृजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कई सभा में यह कहा था। बृजेन्द्र प्रसाद ने दुखी होकर कहा कि अभी तक जनता को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया जा सका है। हालांकि सरकार द्वारा बहुत काम किए जा रहे हैं जो जनहित में बहुत ही लाभदायक है,लेकिन कांग्रेस पार्टी का यह वादा भी अभिलंब पूरा किया जाए,जिससे राहुल गांधी के वचन को जनता के बीच में बता सकें।