पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लातेहार।महुआडांड़ प्रखंड के डाक बंगला परिसर में ग्रामीणों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी,विशिष्ट अतिथि जिला परिषद महुआडांड़ स्टेला नगेसिया थीं।मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुआ।





मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने बताया कि पिछले 4 साल में हेमंत सरकार के कार्यकाल में हमारे राज्य में कानून व्यवस्था उथल-पुथल हो गया है।महिलाओं का खुले आम बलात्कार हो रहा है।इस पर कोई लगाम नहीं लग रहा। बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र सही समय पर नहीं बन रहा है,ब्लॉक स्तर के अधिकारी बिना रिश्वत के कोई भी भी काम नहीं कर रहे हैं,स्वास्थ्य व्यवस्था की खराब हालत हो गई है। यही सभी मामलों को देखते हुए आगामी 7 अगस्त को लातेहार बाजार से समाहरणालय तक भाजपा का जन आक्रोश रैली निकाला जाएगा एवं उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा।बैठक में मौजूद महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़ फेकेंगे।





मौके पर ग्रामीण प्रिया देवी,विमला देवी,पुष्पा देवी,कांति कुमारी,सिया मनी देवी,पार्वती देवी,निर्मला देवी,सोनम देवी,कमला देवी,सावित्री देवी,फूलन देवी,फूल कुमारी,शीलवंती कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।