पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।हज़ारीबाग राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी के आदेशानुसार राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे समेत तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे।झारखंड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला और प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की।
7 जुलाई रविवार को टाउन हाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर संजय सिंह प्रदेश,अध्यक्ष राकेश्वर पांडे,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत राज्यभर के प्रतिनिधि भाग लेंगे।हजारीबाग समेत तमाम जगहों के मजदूर रैयत विस्थापितों के हक अधिकार की चर्चा करेंगे।हजारीबाग बड़कागांव केरेडारी के रैयत विस्थापित से मुलाकात करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने कहा है कि हजारीबाग में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का कार्यक्रम होना अपने आप में ऐतिहासिक पल है और जिसका लाभ यहां के मजदूर,रैयत विस्थापितों को निश्चित रूप से होगा।आने वाले समय में जितने भी कोल मजदूर यूनियन के लोग रहेंगे उनके परिवार के अधिकार और हितों की रक्षा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की इकाई निश्चित तौर पर करने का काम करेगी।कोयला उत्खनन कंपनियों द्वारा की जा रही माइनिंग लॉ का उल्लंघन लेबर लॉ का उल्लंघन का जायजा लेंगे।
ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों के द्वारा हो रहे प्रदूषण,सड़क सुरक्षा की अनदेखी,वाहन चालकों के साथ हो रहे अन्याय की समीक्षा करेंगे।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस झारखंड प्रदेश द्वारा नए सिरे से पूरे राज्य में राज्य स्तर पर मजदूर रैयत,विस्थापित,ठेका मजदूर दैनिक भोगी मजदूर,कोयला मजदूर,सरकारी गैर सरकारी कर्मचारी की अद्यतन स्थिति को देखते हुए संगठन पूरे तेजी से जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी और इंटक से जोड़ने का अभियान चलाएगी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला,संयुक्त संगठन सचिव चंद्रशेखर मिश्रा,वरिष्ठ नेता धीरज सिंह,दीपक गुप्ता,कजरू,साहू सुनील चंद्रवंशी,रामबिलाश सिंह,रितलाल मंडल,सालिक शुभानी,बीजीआर यूनिट अध्यक्ष परमेश्वर कुमार,नीतीश वर्मा समेत इंटक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।





