प्रतिनिधि,सिंदरी। सिंदरी सेंट्रल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देबदास अधिकारी ने जानकारी दी कि आगामी 13 जनवरी से 15 जनवरी तक 73वीं जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप हजारीबाग में होने वाला है। इस चैंपियनशिप के लिए ट्राइल सलेक्शन हेतु 24 दिसंबर (रविवार) को सुबह 7:30 बजे सुबह कल्याण केंद्र पहुंचकर खेलें एवं अपना स्थान पक्का करें। जो भी प्रतिभागी इस खेल में भाग लेना चाहते हैं। उनकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए अर्थात 1 जनवरी 2005 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।