दुमका।भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के दुमका में जिंदा जला दी गई अंकिता सिंह के परिवार को आर्थिक मदद देने की बात कही है।पार्टी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पिछले 24 घंटे में भाजपा ने अंकिता के परिवार को मदद देने के लिए 25 लाख रुपए जुटाए हैं।कपिल मिश्रा ने बताया कि दुनिया भर से हजारों लोगों ने अंकिता के परिवार के लिए 25 लाख रुपये भेजे हैं।





कपिल मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि कल हम अंकिता के परिवार से मिलेंगे।तब तक उन्हें एक लिंक के जरिए आर्थिक मदद भेजी जा सकती है। कपिल मिश्रा ने यह लिंक भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि दुमका में अंकिता के परिवार को रकद देते समय गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी मौजूद रहेंगे।





एकतरफा प्यार में शाहरुख का शिकार हुई अंकिता सिंह को लेकर दुमका में कई जगह प्रदर्शन भी हुए थे।हेमंत सोरेन सरकार ने 10 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है।अंकिता की मौत के बाद इस मामले पर सियासत भी खूब हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अंकिता के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा था कि अगर झारखंड सरकार समय रहते इस मामले में हस्तक्षेप करती तो अंकिता को बचाया जा सकता था। निर्भया को सिंगापुर ले जाया गया था।क्या अंकिता को सहायता नहीं जा सकती थी।





आपको बता दें कि बीते 23 अगस्त को जली अंकिता सिंह की लगभग 5 दिन बाद राजधानी रांची के रिम्स में मौत हो गई। सोमवार को अंकिता सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद से दुमका में कई जगह प्रदर्शन भी हुए थे। प्रदर्शन कर रहे लोग इस मामले में न्याय की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पूरे मामले में अब तक शाहरुख और छोटू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।