दुमका।झारखंड के दुमका में अंकिता सिंह को पेट्रोल से जलाकर हत्या करने वाले शाहरुख हुसैन और नईम मियां उर्फ छोटू को शनिवार को 72 घंटे की रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया।रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद के दोनों को पुलिस ने प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश रमेश चन्द्रा की अदालत में पेश किया।
अदालत में जज ने दोनों को न्यायिक हिरासत में दुमका सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया।नगर थाना पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।रिमांड अवधि में दोनों आरोपियों से एसआईटी की टीम ने गहन पूछताछ की है।अंकिता की हत्या के बारे दोनों ने कई राज का भी खुलासा किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों में नईम मियां ही अधिक शातिर है।आरोपी से पूछताछ में नईम ने कई लड़कियों के साथ संबंध रखने की बात बतायी। इस मामले में भी नईम ने ही शाहरुख को उकसाया था।एसआईटी ने सीन रिक्रियेट कर जांच पड़ताल भी की है।
दुमका डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि एसआईटी की टीम हर तरह की जांच पड़ताल कर रही है। किसी भी एंगल को छोड़ा नहीं जा रहा है।





