प्रतिनिधि,चौपारण(हजारीबाग)। प्रखण्ड सभागार में आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के तहत संकल्प सप्ताह का समावेश कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख चौपारण पूर्णिमा देवी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में चौपारण प्रखंड के चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास परियोजना, पेयजल स्वच्छता विभाग, जेएसएलपीएस विभाग, कृषि विभाग के द्वारा प्रस्तुति दिया गया।चौपारण प्रखण्ड को आकांक्षी प्रखण्ड से विकसित प्रखण्ड बनाने के लिए प्रखण्ड विकास रणनीति तैयार किया गया है। इस पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख चौपारण पूर्णिमा देवी,बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी भुनेश्वर गोप, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मुकेश करमाली, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मुकुन्द हंस, बीटीएम शंभु प्रसाद सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय से महिला पर्यवेक्षिका शिवानी सेन, राधा देवी, कुसुम कुमारी, सहित प्रखण्ड चौपारण के जलसहिया, प्रज्ञा केन्द्र संचालक, कृषि मित्र आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।
आकांक्षी प्रखण्ड विकास कार्यक्रम के तहत सकल्प सप्ताह का आरम्भ 30/09/23 को प्रधानमंत्री ने किया था।प्रखण्ड में 3/10/23 से 8/10/23 तक अलग-अलग विभाग का कार्यक्रम ग्राम स्तर तक हुआ।आज प्रखंड स्तर पर सभी विभाग का समावेश कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड के विकास कार्यनीति पर पुनः चर्चा,बेहतर कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र एवं आगे तीन वर्ष तक दिए गए लक्ष्य के अनुसार कार्य करने का शपथ लिया गया।
कार्यक्रम में आकाक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रशस्ति पत्र पाने वालों में मंजू देवी, आंगनबाड़ी सेविका रामपुर, पोषण संबंधित एवं आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के क्षेत्र में,मीरा गुप्ता, आंगनबाड़ी सेविका बीघा चौपारण पोषण संबंधित एवं आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के क्षेत्र में, सरस्वती देवी, आगनबाड़ी सेविका हथिन्दर, पोषण संबंधित एवं आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के क्षेत्र में,रूबी देवी, आंगनबाड़ी सेविका जगदीशपुर, पोषण संबंधित एवं आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के क्षेत्र में,प्रदीप कुमार, प्रज्ञा केन्द्र संचालक ताजपुर पंचायत डिजिटलीकरण के कार्य,प्रकाश केशरी, प्रज्ञा केन्द्र संचालक चोरदाहा, पंचायत डिजिटलीकरण के कार्य,अभिषेक बर्डियार, प्रखण्ड समन्वयक,आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम का रिपॉटिंग कार्य,नारायण प्रजापति, कृषक मित्र मानगढ़, कृषि संबंधित कार्य,अमल किशोर सिंह, कृषक मित्र पड़रिया, कृषि संबंधित कार्य,अनुसुलेखा देवी जलसहिया खरहुंवा पेयजल एवं स्वच्छता क्षेत्र में पूनम देवी,जलसहिया चौपारण पेयजल एवं स्वच्छता क्षेत्र में सोनी कुमारी,जेएसएलपीएस लैंगिक समानता जागरूक में बेहतर कार्य हेतु, सरिता कुमारी जेएसएलपीएस डीडीयूजीकेवाई,बसंती देवी,जेएसएलपीएस जैविक खाद बनाने में बेहतर कार्य ,निशा सिन्हा सहिया (स्वास्थ्य) टिटहीं स्वास्थ्य क्षेत्र (परिवार नियोजन) कार्य, अंजली राज सीएचओ HWC भुषणडीह स्वास्थ्य के क्षेत्र पवन कुमार, MIS कॉर्डिनेटर BRC चौपारण शिक्षा विभाग के डाटा इंट्री,डॉ0 प्रदीप कुमार साहू ,प्रभारी प्रधानाध्यापक बुकाड़ दुर्गम क्षेत्र में बेहतर पठन-पाठन 19. मो0 सईद BRC चौपारण शिक्षा के क्षेत्र में प्रशस्ति पत्र दिया गया।





