प्रतिनिधि,चतरा। जिला मुख्यालय के कर्पूरी ठाकुर भवन इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय आमंत्रण ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। एक दिवसीय आमंत्रण ओपन शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-11 एवं अंडर-15) के विजेताओं में अंडर-11 का पुरस्कार प्रथम ऋषभ कुमार,द्वितीय वैभव कुमार गुप्ता एवम तृतीय कुमार कार्तिकेय को दिया गया। वहीं अंडर-15 वर्ग में पुरस्कार प्रथम कृष्णा कुमार शॉ,द्वितीय पार्थ पराकेश एवम तृतीय विवेक मालाकार को दिया गया। बेस्ट डीसिप्लीण्ड प्लेयर का पुरस्कार अबु अरीब को दिया गया। वहीं बेस्ट यंगेस्ट बॉय पुरस्कार सामर्थ प्रकाश व बेस्ट यंगेस्ट गर्ल का पुरस्कार अंजली यादव को दिया गया। अंत मे सभी विजयी प्रतियोगियों को अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र दे कर शुभकामनाएं दी गई।




