प्रतिनिधि,प्रतापपुर (चतरा)। स्वयंसेवी संस्था अग्रगती इंडिया के तत्त्वधान में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रतापपुर के पुराना शिव मंदिर के प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन संदीप ठाकुर व संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।





जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक छोटू रविदास ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना ,सुकन्या समृद्धि योजना,मुद्रा लोन केसीसी लोन साइबर क्राइम ,डिजिटल लेन देन करने, बीमा इत्यादि के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। मौके पर बैंक बीसी को बुलाकर कई महिलाओं का बीमा भी किया गया।