प्रतिनिधि,बरही। अत्यधिक बारिश के कारण बरही प्रखंड अंतर्गत रसोइया धमना गांव में लगभग आधा दर्जन से अधिक पुराने मकान क्षतिग्रस्त हो गए एवं उसमे रहने वाले परिवार बेघर हो गए, बच्चों के सर से छत छिन गया। भुक्तभोगी में मो समीम पिता कासिम मिया, मो मंसूर पिता स्व. अजीम मिया, मो इरसाद पिता मो इस्लाम, मो हदीस पिता स्व अशरफी मिया, मो हैदर पिता मो मुस्लिम, मो कयूम पिता नबी मिया, राजू ठाकुर पिता भातू ठाकुर शामिल है।उक्त सभी का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया गोविंद प्रसाद एवं सद्भावना विकास मंच के व्यवस्था मंत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता मो जियाउल हक पहुंचे एवं पीड़ित परिवार को व्यथा सुन तत्काल पीड़ित परिवारो को किसी तरह से वैकल्पिक व्यवस्था करवाया और स्थानीय प्रशासन से उनके लिए तत्काल राहत मद से सहयोग का मांग किया।