बोकारो।झारखंड के बोकारो में चास थाना क्षेत्र के हाजी नगर में बुधवार को तीन रुपए के लिए हुए विवाद में 55 वर्षीय नजमा उर्फ लैला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।नजमा को बचाने आए उसके दो बेटे मो. इंतियाज और मो. मुमताज को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया।महिला के दोनों घायल बेटों को चास पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जाकिर और गुड्डू फरार है।फरार आरोपी और हत्या में प्रयुक्त चाकू की तलाश में चास पुलिस फिलहाल छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नजमा अपने मोहल्ले की राशन दुकान पर कुछ सामान लाने गई थी।इस बीच बकाए तीन रुपए के लिए नजमा और दुकानदार शमशुल हक के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी जाकिर बेवजह विवाद के बीच में आ गया और नजमा से उलझ गया। नजमा ने उससे कहा कि उसका उसके साथ कोई विवाद नहीं है।इस विवाद में वे बीच में न आए। इतनी सी बात पर सहयोगी गुड्डू ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू नजमा के बाएं पीठ, हाथ, कोहनी में लगी।जिससे खून बहने लगा।मां को खून से लथपथ देख दोनों बेटे बचाने आए तो आरोपी ने चाकू से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया।
इस घटना के बाद हाजी नगर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।अफरा-तफरी मच गई। दोनों आरोपी भीड़ के बीच चाकू लहराते हुए इधर-उधर भाग रहे थे। इस बीच लोगों को चकमा देकर गायब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चास इंस्पेक्टर अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पहले तो घायलों को अस्पताल भेजवाया।फिर शव बरामद घर आगे की कार्रवाई शुरू की।





