वरीय संवाददाता,रांची।अनंतपुर- निवारणपुर दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष 86वां स्थापना दिवस मना रहा है।समिति द्वारा बृहद एवं भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।
शुक्रवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन श्रीरामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी शशांकानंद ने किया। इस अवसर पर अनंतपुर निवारण पुर दुर्गा पूजा समिति के महासचिव तुषार कांति शीट, समाजसेवी सुकृत भट्टाचार्य, तन्मय मुखर्जी सहित काफी संख्या में आयोजक गण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।





