प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)।थाना क्षेत्र के बारियातु के पवन विश्वकर्मा के घर के समीप मंगलवार की देर रात एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में चालक व उपचालक बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन प्रखंड के खलारी गांव निवासी सोमा हंसा का है।वाहन उसका पुत्र रोशन हंसा चला रहा था।वाहन प्रखंड क्षेत्र के चिरैया गांव से अपने घर खलारी जा रहा था।





इसी क्रम में बारियातु के पवन विश्वकर्मा के घर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य वाहन के सफेद लाइट से चकमा खा गया। जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि वाहन में दो के अलावा कोई अन्य नहीं बैठा हुआ था।सूचना मिलते ही थाना प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर वाहन को उठाकर सड़क को क्लियर किया गया।