मेरठ।अभी तक आप लोगों ने बंदूक के बल पर बाहुबलियों को देखते और जानते थे,लेकिन अब समोसा भी बाहुबली हो गया।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का बाहुबली समोसा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में छा गया है।समोसे को सुर्खियों में छाने की खास की वजह इसका वजन है।इस समोसे का नाम बाहुबली है और इसका वजन आठ किलो है।इसे खाने के लिए कम से कम 30 लोगों की जरूरत पड़ती है।बाहुबली समोसे को तैयार करने में 1100 रुपए खर्च होता है।बाहुबली समोसे का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को अपने पेज पर शेयर कर रहे है।





आपको बता दें कि मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के कौशल स्वीट्स के मालिक शुभम कौशल ने इस आठ किलो वाले बाहुबली समोसे को तैयार किया है।इस बाहुबली समोसे को तैयार करने में कारीगर को एक से डेढ़ घंटे लगता है। बाहुबली समोसे को बनाने में 1100 रुपए खर्च होता है। 8 किलो का ये बाहुबली समोसा मेरठ के लोगों के जुबान पर है।बाहुबली समोसे के अंदर आलू मसाला, मटर पनीर और ड्राई फ्रूट होते हैं।ऐसे में 4 किलो के समोसे को बनाने में 600 रुपए खर्च होता हैं और 8 किलो के समोसे को बनाने में लगभग 1100 लगे।शुभम जल्द ही 10 किलो का समोसा तैयार करने वाले हैं।जिसकी कीमत लगभग 1300 होगी।





शिवम कौशल ने बताया कि उनकी दुकान पर अभी तक 4 और 8 किलो का समोसा बनाया गया है।अब इस 8 किलो समोसे की डिमांड मेरठ शहर में बढ़ गई है।