अपनों के लिए बेचैनी बढ़ी, यूक्रेन में फंसा भभुआ का मेडिकल छात्र, नजरें टीवी पर टिकीं
झारखंड:अपनों के लिए बेचैनी बढ़ी,यूक्रेन में फंसा भभुआ का मेडिकल छात्र,नजरें टीवी पर टिकीं <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रामगढ़।रूस के हमले के बाद यूक्रेन में खराब हुए हालात के बीच वहां पढ़ाई करने गए भारतीय छात्रों के परिजनों की धड़कनें बढ़ गई हैं।रूस और यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से परिजनों की बेचैनी भी बढ़ गई है।
ऐसे माहौल में प्रखंड मुख्यालय से सटे गोड़सरा गांव का विकास कुमार सिंह उर्फ प्रिंस भी यूक्रेन में फंसा है। विकास वहां टेर्नोपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। वह एमबीबीएस फोर्थ ईयर का छात्र है। फिलहाल वह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सुरक्षित है। लेकिन, परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
हफ्ते भर से रुस व यूक्रेन की बीच चल रहे विवाद से परेशान परिजनों ने विकास की घर वापसी के लिए एयर टिकट बूक भी करा दिया था। तब तक जंग छिड़ गई। इस बीच गुरुवार को मेडिकल छात्रों को एयरलिफ्ट करने गए एयर इंडिया के विमान के लौटने की खबर मिली। इससे विकास के परिवार वाले सहमे हुए हैं।लगातार टीवी से चिपक कर यूक्रेन के ताजा हालात पर नजर रखे हैं।
आर्मी में सूबेदार मेजर पद से रिटायर विकास के पिता अक्षय सिंह ने बताया कि 13 मार्च को विकास की भारत आने की फ्लाइट थी। इस बीच हालात बिगड़ गए। विकास के पिता ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि मेडिकल छात्रों को एयरलिफ्ट कर देशवापसी का बंदोबस्त करें।
विकास ने अपने पिता से बातचीत की और इस दौरान इस संवाददाता को बताया कि अभी हम मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में सुरक्षित हैं। एटीएम में पैसे निकालने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। भय और दहशत का माहौल बना है।
कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। विकास ने बताया कि उसके पास अभी पर्याप्त यूक्रेन की करेंसी है। उसने अपने माता पिता को तसल्ली दी कि घबराएं नहीं। हालांकि परिजनों का दर्द छलक ही जा रहा है। विकास ने बताया कि उनके साथ दिल्ली की भी दो छात्राएं हैं। मेट्रो में भी सैकड़ों भारतीय छात्र फंसे हैं। हम सबों को देशवापसी की प्रतीक्षा है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

