वाराणसी।देवाधिदेव महादेव का सबसे प्रिय महीना सावन है।पवित्र माह सावन 14 जुलाई से शुरू है।भक्त देवाधिदेव महादेव के भक्ति के नशे में सराबोर हैं।गली, चौराहों, सड़कों पर हर हर महादेव का ही नारा गूंज हो रहा है। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में भी भक्तों का शैलाब उमड़ पड़ा है।बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए जहां लाखों की संख्या में महादेव के भक्त विश्वनाथ धाम में पहुंच रहे हैं तो वहीं अब सात समुंदर पार लंदन में रहने वाले महादेव के भक्तो को उनके ही शहर में बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन मिलेगा।
आपको बता दें कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह सात समुंदर पार लंदन में भी बाबा श्री काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाया गया है।मंदिर में दो दिनों के बाद देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी से शिवलिंग ले जाकर स्थापित किया जाएगा। लंदन में शिवलिंग स्थापित करने से पहले काशी में तीन दिन तक 108 ब्राह्मणों की मौजूदगी में नाट्यकोटी समुदाय के लोगों ने विशेष अनुष्ठान किया है।रुद्राष्टकम पूजन के जरिए शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई।अब ये शिवलिंग देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी से लंदन ले जाया जाएगा और वहां पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा। लंदन में भगवान काशी विश्वनाथ की स्थापना से वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में जबरदस्त खुशी का माहौल है।सावन के पवित्र महीने में देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना करने के लिए लालायित हैं।
लंदन में बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाले शिवलिंग की स्थापना को लेकर मंदिर के लोगों ने बताया कि शिवलिंग को पवित्र नर्मदा नदी से काशी लाया गया है।शिवलिंग 25 किलोग्राम है।आयोजक मुत्थू कुमार ने बताया कि इसे लंदन में बने काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा।स्थापना से पहले इसे काशी लाया गया, जहां तीन दिनों तक इस शिवलिंग की विशेष पूजन अर्चना की गई।इसे कुछ ही दिनों में लंदन के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित करने के लिए ले जाया जाएगा।





