प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के ब्लॉक मैदान में अमृत महोत्सव के मौके पर मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार एवं नेहरू युवा केंद्र चतरा के ललिता कुमारी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।





कार्यक्रम का शुभारंभ हाईस्कूल मैदान से छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई,जिसमें बच्चों के द्वारा भारत माता की जय देशभक्ति नारे लगाए गए। प्रभात फेरी ब्लॉक मैदान में जाकर एक सभा में तब्दील हो गया। सभा का संचालन सीआरपीएफ के एएसआई हीरा कुमार झा के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सनोज चौधरी, उप प्रमुख राहुल गुप्ता, मुखिया बसंती पन्ना, प्रधानाध्यापक उमेश कुमार एवं प्रमोद सिंह शामिल हुए। वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत नुक्कड़ नाटक भाषण आदि प्रस्तुत किया गया।





थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभक्ति को जगाने को लेकर किया जा रहा है।भारत के लगभग 7500 ब्लॉक में यह कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आर्मी बीएसएफ सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए हैं उनका दिल्ली में शाहिद वाटिका का निर्माण किया जाना है,जिसके लिए पूरे देश से कलश में मिट्टी जमा की जा रही है और वाटिका निर्माण के लिए भेजा जा रहा है।





कार्यक्रम को सफल बनाने में मेजर राजेंद्र कुमार,सुनील कुमार,जयदीप सिंह,उत्तम कुमार,प्रवीण पी, राजीव राय के अलावा कई सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।