अरगोड़ा से पीएलएफआई का एरिया कमांडर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अरगोड़ा से पीएलएफआई का एरिया कमांडर को पुलिस ने किया गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल की है। झारखंड
पुलिस उग्रवादियों व नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी है।पुलिस टीम ने इसी के तहत पीएलएफआई के एरिया कमांडर बादल गोप को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गोपनीय सूचना मिली कि पीएलएफआई उग्रवादी अरगोड़ा, नरकोपी और बेड़ो के किसी इलाके में छुपा था।
एसएसपी के निर्देश पर बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी।गठित टीम ने तीनों जगहों पर बारी-बारी से छापेमारी की। इसी क्रम में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर अरगोड़ा के पिपरा टोली से बादल गोपको गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीएलएफआई उग्रवादी बादल गोप कुख्यात अपराधी अमन साव के लिए भी काम किया करता था।
बादल गोप ने बाद में अमन साव का गिरोह छोड़कर पीएलएफआई से जुड़ गया। नरकोपी, बेड़ो, लातेहार, चतरा और गुमला समेत अन्य इलाकों में ठेकेदार और जमीन कारोबारियों से रंगदारी वसूली किया करता था। दहशत फैलाने के लिए एरिया कमांडर हथियार के साथ ही घूमता था।
पुलिस के अनुसार बादल खूंटी के कर्रा, लोधमा, बेड़ो, नरकोपी, इटकी और नगड़ी में सक्रिय था़। उसके खिलाफ खूंटी, रांची, गुमला, लातेहार और चतरा जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बेड़ो में उसके सक्रिय रहने की सूचना पहले भी पुलिस को मिली थी, लेकिन जब उसे पुलिस घेरना चाहती थी, तो वह निकल जाता था़।पुलिस का कहना है कि उसके कुछ साथी भी बेड़ो, इटकी व नरकोपी इलाके में छिपे हुए हैं।पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बादल गोप के पास से कई हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले की पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

