प्रतिनिधि,गिरीडीह। गिरिडीह पुलिस ने शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना अंतर्गत सीसीएल के ओपेनकास्ट माइंस में कोयला चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कोयला लदे एक स्कूटी समेत 24 बाइक जब्त किए गए।तीन कोयला चोरों को भी गिरफ्तार किया गया।अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने किया।कोयला लदे कुल 24 बाइकों में से 4 बाइक बेंगाबाद और 3 पंचबा से बरामद किया गया। कुछ चोर बाइक पर कोयला लादकर बेंगाबाद और पचंबा की ओर निकल पड़े थे। पुलिस ने इन कोयला चोरों को उधर जाते देख लिया था। पीछा कर कोयला समेत बाइक जब्त कर लिया गया।





एसडीपीओ ने बताया कि सीसीएल कोलियरी इलाके में रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की गठित टीम ने तड़के सुबह अभियान चलाकर बाइक समेत कोयला चोरों को गिरफ्तार किया।कोयला चोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। पुलिस की कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मची है।