लखनऊ।पुलिस ने दो लाख का इनामी रहा बदमाश अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान असम में मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं।दोनों आरोपियों को असम पुलिस ने रिमांड पर ले रखा था। दोनों भाइयों को मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था।आज सुबह दोनों पुलिस से छूटकर भाग गए थे।इसके बाद दोनों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और मुठभेड़ में मारे गए।

मेरठ पुलिस दोनों भाइयों को असम ले गई थी।





आपको बता दें कि असम पुलिस ने दोनों भाइयों को सात दिन के रिमांड पर लिया हुआ था।मंगलवार सुबह असम पुलिस उनको कोर्ट में पेश करने के लिए जा रही थी, इसी दौरान दोनों भाई पुलिस से छूटकर भाग गए।इसके बाद असम पुलिस की दोनों भाइयों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों भाई मारे गए।





एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान मारे गए हैं। दोनों के खिलाफ मेरठ में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गोकशी करने के बाद अकबर बंजारा गो मांस असम से दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था।