अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए निर्माण हुआ संयुक्त मोर्चा का
जान जाए तो जाए,पर सिंदरी खाली नहीं होने देंगे : कौशल सिंह
प्रतिनिधि,सिंदरी। एफसीआईएल प्रबंधन के द्वारा मयूर गेट से आईआईटी रांगामाटी तक के रोड के किनारे बसे 1019 मकान और दुकान को हटाने के लिए लगातार नोटिस भेज रही है और फॉर्म बी के अंतर्गत मात्र 15 दिनों की मोहलत मिली है। नोटिस में अतिक्रमण क्षेत्र को खुद से 15 दिनों के अंदर हटाने के लिए कहा गया है।अन्यथा एफसीआई हटाएगी तो हटाने में आने वाले खर्च को भी अतिक्रमणकारियों से वशूलेगी। लगभग एक महिने से लोगों के आंखों की नींद एवं दिमाग की शांति खो गयी है।पीड़ितों की पीड़ा एवं सिंदरी वाशियों से अपनत्व होने के कारण सिंदरी के लोगों ने अपने आप को एकजुट कर एक संयुक्त मोर्चा का निर्माण सिंदरी को बचाने के उद्देश्य से किया,जिसमें सभी दलों, मोर्चाओं, मंचों आदि के लोगों को आने का संदेश मिला।मीटिंग जे 13 में सबों के साथ हुई, जिसमें सबों की सहमति से सांसद पशुपतिनाथ सिंह को रविवार को एक ज्ञापन सौंपने की बात पर खत्म हुई।
बैठक में शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, शैलेश सिंह, मनोज मिश्रा, अरविंद खत्री, विजय सिंह, धीरज सिंह,अजय कुमार, प्रशांत कुमार दुबे, दिलीप मिश्रा, राजू पांडेय, चंद्रशेखर झा, मो. कामरान, सिंदरी विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, अशोक प्रसाद, भरत शर्मा, सिंदरी चेम्बर ऑफ कामर्स कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, पवन शर्मा, मृत्युंजय प्रसाद, विदेशी सिंह, सुरेश सिंह, रुपेश कुमार उर्फ मुन्ना, सूरज प्रसाद, बिनोद राम सहित समाज के सम्मानित लोगों ने अपनी शिरकत एवं राय दी।





