वरीय संवाददाता,रांची। भारतीय कोयला प्रबंधन संस्थान (आईआईसीएम) रांची कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के सतर्कता प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में निवारक सतर्कता रणनीतिया,अनुशासनात्मक कार्यवाही और आईओ/पीओ की भूमिका तीन दिवसीय (12-14 अक्टूबर) क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। यह कार्यक्रम तीन महीने लंबे सतर्कता अभियान का हिस्सा है।





समापन समारोह में सीआईएल के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार, सीएमपीडीआईएल के सीवीओ एसके सिन्हा, सीआईएल के जीएम (सतर्कता) पी मधुसूदन राव तथा अन्य वरीय अधिकारीगण भी उपस्थित थे।





इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों में सतर्कता और नैतिक मानकों को बढ़ाना है।यह प्रयास कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कोयला उद्योग और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोल इंडिया लिमिटेड तथा इसकी सहायक कंपनियों, हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), मेकॉन और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के प्रतिभागियों ने भाग लिया।





सीआईएल एवं सीसीएल के सीवीओ ने किया मगध और आम्रपाली क्षेत्र का दौरा





सीआईएल के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार ने सतर्कता विभाग के अधिकारियों के साथ मगध ओसीपी और आम्रपाली ओसीपी का दौरा किया। इस दौरान सीवीओ सीआईएल और सीसीएल ने मगध एवं संघमित्रा और आम्रपाली एवं चंद्रगुप्त क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ चर्चा में शामिल हुए। दोपहर में मगध एवं संघमित्रा की ओर से सतर्कता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।पिपरवार क्षेत्र द्वारा निवारक सतर्कता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसके दौरान सीवीओ सीआईएल और सीसीएल ने पेशेवर जीवन के सभी पहलुओं में सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया।





इसके अतरिक्त सीवीओ सीआईएल ने सतर्कता विभाग, सीसीएल की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीवीओ सीसीएल ने विभाग का संक्षिप्त विवरण प्रदान करते हुए विभाग द्वारा की गई निवारक सतर्कता गतिविधियों का विवरण दिया और आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह की तैयारियों पर भी चर्चा की। सीवीओ सीआईएल ने सीसीएल सतर्कता विभाग द्वारा की गई गतिविधियों की सराहना की और सुधार के लिए सुझाव दिए। बैठक में सीआईएल विजिलेंस और सीसीएल विजिलेंस दोनों विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।