वरीय संवाददाता,रांची। इंस्टीच्यूट ऑफ चाटर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया रांची द्वारा दो दिवसीय टैक्स क्लिनिक का आयोजन गुरुवार से शुरू किया गया। कार्यशाला में बतौर विशिष्ट अतिथि झारखंड चेंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री शामिल हुए। कार्यशाला का उद्घाटन प्रिंसिपल सीआईटी इन्कम टैक्स डॉ0 प्रभाकांत ने किया। कार्यशाला के माध्यम से करदाताओं को टैक्स के प्रति जागरूक करने के साथ ही कर अनुपालन को बढावा देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आइटीआर भरने से संबंधित प्रश्नों के संतोषप्रद जबाव भी दिए गए। यह कहा गया कि टैक्स दाखिल करना काफी सरल है। टैक्स क्लिनिक के माध्यम से विशेषज्ञों ने करदाताओं का मार्गदर्शन भी किया।कार्यशाला में चेंबर के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, आईसीएआई के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़, सीए श्रद्धा बागला, सचिव सीए निशांत मोदी, सीए उमेश कुमार, सीए मनीषा बियानी, सीए अभिषेक केडिया और सीए हरेंद्र भारती के अलावा काफी संख्या में कारोबारी उपस्थित थे।





स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक





झारखण्ड चेंबर के स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक चेंबर भवन में संपन्न हुई। यह निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई तक प्रदेश में चलने वाले वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर उप समिति द्वारा वृहद स्तर पर फलदार वृक्ष लगाए जायेंगे। चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और उप समिति चेयरमेन किशन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पौधरोपण के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्षों से ही लोगों का भविष्य है। वृक्ष से ही फल और ऑक्सीजन आने वाली पीढ़ी को मिलेगा और लोग स्वस्थ रहेंगे। वन महोत्सव के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से फलदार पौधे सिंचित करने की अपील की। बैठक में चेंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, कार्यकारिणी सदस्य राहुल साबू, उप समिति चेयरमेन किशन अग्रवाल, सदस्य आनंद जालान, जसविंदर सिंह, राजीव चौधरी, परमजीत सिंह चाना उपस्थित थे।