प्रतिनिधि,हंटरगंज (चतरा)। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रज्ञा बाजपेई के निर्देशानुसार हंटरगंज,खुट्टीकेवाल कला,देवनवार गांव में आउटरीच कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।जागरूकता अभियान हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन एवं सरयू यादव ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
इस दौरान ग्रामीणों को नालसा स्कीम तथा हेल्पलाइन नंबर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं , सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। इस दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं से ग्रामीणों को अवगत कराने का काम भी किया गया।
ग्रामीणों को अंधविश्वास के जाल में ना फसने का सलाह दिया गया। वहीं सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले निःशुल्क शिक्षा ,पोषाहार के बारे में भी बताया गया। अभिभावकों को अपने बच्चों से बाल मजदूरी नही कराने की सलाह दिया गया। खुट्टीकेवाल खुर्द गांव निवासी प्रमोद भुइयां से मिले।उनके बेटी की संदिग्ध मौत पर न्याय दिलाने तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई के वारे में थाना प्रभारी से जानकारी लिया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





