वरीय संवाददाता,रांची/तमाड़।पांच परगना आदिवासी समाज सहित विभिन्न संगठन के तत्वावधान में समान नागरिक संहिता, यूसीसी, सुभाष मुंडा हत्याकांड,मणिपुर कांड,मध्यप्रदेश में आदिवासी समाज के युवक पर पेशाब किए जाने की घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का पुतला दहन और प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि जिस प्रकार आदिवासियों पर चौतरफा हमला हो रहा है और समान नागरिक संहिता के नाम पर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार विशेष अधिकार छीना जा रहा है।देश में एकमुश्त अधिकार समाप्त करने का षड्यंत्र का किया जा रहा है।आदिवासी समाज विरोध करता है।एक तरफ सुभाष मुंडा के हत्यारों को अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पता चलता है कि राज सरकार फेल है। सरकार नाम की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि अविलंब सुभाष मुंडा के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता पूरन सिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासियों की जमीन जोरों पर लूटी जा रही है और एक तरफ यूसीसी कानून,लाकर आदिवासी जमीन को हड़पने का काम, मणिपुर में आदिवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता सहदेव मुंडा ने कहा कि चुन-चुन कर आदिवासी लोगों की हत्या की जा रही है। इससे लगता है कि सरकारी तंत्र समाप्त हो गई है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी जन परिषद पांच पुराना कमेटी के अध्यक्ष सिदाम मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के हमले के खिलाफ पांच परगना क्षेत्र में गांव-गांव तक आंदोलन तेज करेंगे।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गावती ओरया मुंसी मुंडा, पूरन सिंह मुंडा, सहदेव मुंडा, सिदाम सिंह, सावना मुंडा मुंडा( आदिवासी जन परिषद रांची जिला अध्यक्ष ) हिरा मुंडा,तुलसी मुंडा, बुधन लाल सिंह मुंडा, अनिल मुंडा, रामा कांत मुंडा सुशीला देवी, जुगना मुंडा, देवानंद मुंडा शामिल हुए।





