प्रतिनिधि,चाईबासा।प्रदेश कमिटि की ओर से कोल्हान युनिवर्सिटी और महिला कॉलेज चाईबासा के छात्रों के बीच पोस्ट कार्ड लेखन अभियान चलाया गया।कमिटि ने उन लोगों के प्रति भी विशेष आभार जताया कि जो लोग हो समाज के छात्र नही है,वैसे लोग भी पोस्ट कार्ड लेखन अभियान कार्यक्रम के तहत हो भाषा के समर्थन में हस्ताक्षर किया और भाषा का सम्मान बढ़ाया।साथ ही साथ छात्रों को जानकारी दिया गया कि भाषा के संवैधानिक मान्यता होने पर विशेषकर छात्रों के लिए लाभ होगा।भावी पीढ़ी के लिए आगे का रास्ता खुलने में आसान होगा।अपने-अपने अभिभावकों से भाषा के समर्थन में सामाजिक और आर्थिक सहयोग दिलाएं। इसके लिए छात्रों को 21 अगस्त को भाषा आंदोलन में दिल्ली जाने के लिए अपील किया गया।
कमिटि ने महिला कॉलेज प्रिंसिपल,प्रोफेसर,सहायक प्रोफेसर तथा युनिवर्सिटी के प्रोपेसरों के प्रति भी आभार प्रकट किये । आभार व्यक्त करने वालों में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रदेश संगठन सचिव राहुल पुरती,प्रदेश सांस्कृतिक सचिव जगन्नाथ हेस्सा,प्रदेश सदस्य फूलमति सिरका तथा युवा समाजसेवी रेयांस सामड मौजूद रहे ।





