आरएनएम कॉलेज में सात दिवसीय डिजिटल कार्यशाला का शुभारंभ





देश को विकसित देशों के कतार में लाने के लिए डिजिटल शिक्षा आवश्यक: डाॅ प्रमोद कुमार सिंह





प्रतिनिधि,चतरा। जिले के हंटरगंज स्थित राम नारायण मेमोरियल डिग्री महाविद्यालय में सोमवार को सात दिवसीय डिजिटल कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य अतिथि शासी निकाय के सचिव डाॅ प्रमोद कुमार एवं प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह, रिसोर्स पर्सन हीरामन महतो,रुसा कोऑर्डिनेटर प्रो. फखरुद्दीन अंसारी,आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।





इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आज भारत समेत पूरी दुनिया आधुनिक सामग्री से लैस हो रही है।इसलिए विकसित देशों के कतार में खड़ा होने के लिए हम सब को प्रयास करना होगा तभी देश विकसित देशों के कतार में खड़ा हो सकता है।उन्होंने आगे कहा की डिजिटल इंडिया का सपना तभी साकार हो सकता है जब हम सब डिजिटल सामग्रियों का सदुपयोग सही ढंग से सीख जाएं।उन्होंने आगे कहा कि सात दिवसीय कार्यशाला का मकसद यही है कि महाविद्यालय के कर्मी डिजिटल वर्क अच्छे ढंग से कर सकें। उन्होंने विकसित देशों के कतार में खड़ा होने के लिए डिजिटल शिक्षा को आवश्यक बताया।इस मौके पर महाविद्यालय के सभी व्याख्याता और कर्मचारी उपस्थित थे।