आरएनएस इंटर कॉलेज में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न
टीआर के चुनाव में हिंदी की शिक्षिका अर्चना कुमारी सिंह विजई घोषित
प्रतिनिधि,चतरा। जिले के हंटरगंज प्रखंड के रामनारायण स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को टीआर (शिक्षक प्रतिनिधि) का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।इस चुनाव में हिंदी की शिक्षिका अर्चना कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंग्रेजी के शिक्षक सुधांशु नाथ शर्मा को एक मत से पराजित कर शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव में विजय का परचम लहराया।
विजई घोषित होने के उपरांत कॉलेज के प्राचार्य रामबली सिंह ने उन्हें अपने हाथों से सर्टिफिकेट दिया।इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव में अर्चना कुमारी सिंह एवं सुधांशु नाथ शर्मा ने शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव में नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था।शिक्षक प्रतिनिधि के इस चुनाव में प्राचार्य समेत कुल ग्यारह शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।शिक्षक प्रतिनिधि पद के लिए दोनो उम्मीदवारों ने चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए भरपूर मेहनत किया।
विजय हासिल करने के बाद हिंदी की शिक्षिका अर्चना कुमारी सिंह ने कहा कि चुनाव छोटा हो या बड़ा काफी मेहनत की आवश्यकता पड़ती है।जब लिमिटेड मतदाता हों तो चुनाव काफी चुनावतीपूर्ण हो जाता है।इस सफलता पर शिक्षकों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज के सभी कर्मचारी मेरे लिए परिवार के सामान हैं। उनके दुख सुख में हमेशा खड़ी रहूंगी।कॉलेज के कर्मचारियों से जुड़े मामलात को गवर्निंग बॉडी की बैठक में रखूंगी।विजय उपरांत कॉलेज के कर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।





