इंस्पेक्टर का CUG मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया बंदर, पकड़ने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
इंस्पेक्टर का CUG मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया बंदर,पकड़ने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

बागपत।पुलिस वालों को अभी तक आपने बदमाशों के पीछे भागते हुए देखा होगा,मुंह से ठाय ठाय करते देखा होगा,रस्सी को सांप बनाते देखा होगा,गरीब असहायों की मदद करते देखा होगा,लेकिन क्या कभी आपने पुलिसकर्मियों को बंदर के पीछे भागते हुए देखा है।अगर नहीं देखा है तो आज हम आपको ऐसी ही एक खबर के बारे में बताने जा रहे है,जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सामने आई है।यहां एक बंदर पुलिस इंस्पेक्टर का सीयूजी मोबाइल फोन लेकर रफूचक्कर हो गया और उसे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी उसके पीछे-पीछे भागते हुए नजर आए।
इंस्पेक्टर का सीयूजी फोन लेकर बंदर हुआ रफूचक्कर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाने में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी बुधवार की सुबह अपने सरकारी आवास में बैठकर कुछ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक उत्पाती बंदर उनके कमरे में घुस आया और मेज पर रखा सीयूजी मोबाइल फोन को लेकर रफूचक्कर हो गया।मोबाइल फोन गायब होने पर थाने में ढूंढ़ा गया तो पता चला कि बंदर छत पर लेकर बैठा था।
मोबाइल छुड़ाने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
इंस्पेक्टर ने पहले तो खुद बंदर से मोबाइल फोन छुड़ाने की कोशिश की,लेकिन जब नाकाम रहे तो थाने के स्टाफ को बुलाया और बंदर से फोन लेने की कोशिश करने लगे।पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी सहित सभी उपाय कर डाले, लेकिन बंदर ने फोन नही छोड़ा।बंदर से मोबाइल फोन वापस लेने के चक्कर में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
एक घंटे बाद बंदर ने छोड़ा मोबाइल फोन
फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मोबाइल की खूब घंटी बजाई और छतों पर बंदर के पीछे दौड़ते रहे। बंदर ने पुलिसकर्मियों को खूब छकाया।बंदर मोबाइल लेकर गांव की की तरफ भाग गया।बंदर आगे-आगे और पुलिसकर्मी पीछे-पीछे नजर आए। लगभग एक घंटे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा तब कहीं जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
बढ़ रहा है बंदरों का आतंक
आपको बता दें कि बता दें कि बागपत जिले में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा और आए दिन बंदरों के हमले से कोई न कोई व्यक्ति घायल हो जाता है। बंदरों के इस आतंक से पुलिस थाना भी महफूज नहीं हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

