प्रतिनिधि,रांची।भारत सबसे बड़े त्यौहार दीपावली की तैयारियों में जुटा है।ऐसे में भारत का प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर वी झारखण्ड में अपनी विशेष पहल के साथ समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।हाल ही में वी द्वारा पेश किया गया।कैंपेन वी समवन्स वी दर्शाता है कि किस तरह छोटा सा प्रयास एक व्यक्ति को महसूस करा सकता है कि वह अकेला नहीं है, कोई है जो उसकी देखभाल करने, उसका ख्याल करने के लिए मौजूद है। इसी अवधारणा से प्रेरित वी की दीपावली पहल वंचित बच्चों जैसे दिव्यांग बच्चोंं, स्ट्रीट वेंडर्स के बच्चों और अनाथालयों में रहने वाले बच्चों के बीच त्यौहारों की खुशियां बांट रही है। वी ने रांची में अपनी इस पहल का आयोजन किया।





त्यौहारों के दौरान खुशियां बांटने के प्रयास में वी के कर्मचारियों ने अनाथालयों का दौरा किया और इन बच्चों के लिए दीपावली का खास बना दिया। बच्चों को कई गेम्स और रोचक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिला। इन्हें चॉकलेट्स और उपहार देकर उनके त्यौहार को और भी यादगार बना दिया गया।





झारखण्ड के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सिद्धार्थ तिवारी, सर्कल ऑपरेशन्स हैड- बिहार, झारखण्ड और उड़ीसा‌ वोडाफोन आइडिया ने कहा कि दीपों का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है।देशभर में इस त्यौहार को जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर हम वी के कैंपेन वी समवन्स वी के तहत यह अनूठी पहल लेकर आए हैं। इस दीपावली हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि ज़रूरतमंदों के जीवन में थोड़ी सी खुशियां लाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें। एक साथ मिलकर हम सुनिश्चित कर सकते है कि हर दीपावली शुभ दीपावली हो और कोई अकेला या वंचित ना छूट जाए।





वी समवन्स वी उन लोगों के बीच दीपावली की खुशियां बांटने का प्रयास है जो विभिन्न परिस्थितियों की वजह से त्यौहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। वी समाज के सभी समस्याओं के साथ एकजुटता की भावना का जश्न मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।