इस बार चुनाव घोरपरिवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच: पीएम मोदी
इस बार का चुनाव घोरपरिवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच: पीएम मोदी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

देवरिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवे चरण का मतदान आज जारी है। 12 जिलों में आज विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है,जो शाम छह बजे तक होगा।छठवें और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है।राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता भी सियासी मैदान में हैं और जनता के बीच पहुंचकर अपनी पार्टियों के प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील कर रह रहे है। इसी क्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवरिया पहुंचे और एक चुनावी रैली को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर हमला बोला।
पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में इस बार जिस तरह का चुनाव हो रहा है उसे ये घोर परिवारवादी समझ ही नहीं पा रहे हैं,क्योंकि इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है। इस चुनाव में परिवारवादियों के ख़िलाफ़ दलित, शोषित, वंचित सब के सब एकजुट हैं। सामान्य वर्ग ने भी उन्हें पटकनी देनी की ठान ली है। उन्होंने कहा कि इन परिवारवादियों ने 5 साल में गरीबों के ऊपर जितना अत्याचार किया है।उसे मेरे गरीब भाई, बहन कभी भूल नहीं सकते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले गोरखपुर में जो खाद कारखाना बंद हुआ था। उसे शुरू कराने के लिए सांसद के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने बहुत मेहनत की थी,लेकिन परिवारवादियों ने इस काम होने नहीं दिया।आज गोरखपुर का फर्टिलाइजर प्लांट यहां का गौरव बढ़ा रहा है और किसानों की दिक्कतें कम कर रहा है। उन्होंने ने कहा कि देवरिया की चीनी मिलों को परिवारवादियों ने बंद करा दिया था।हमारा गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकता है कि कैसे वह अपनी उपज बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर था। गन्ने की पर्ची के लिए कभी लाठी तो कभी अपमान सहना पड़ता था।
पीएम मोदी ने दिमागी बुखार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि याद रखें कैसे आपको अपने वाहनों को इमरजेंसी सिचुएशन में गोरखपुर लेकर जाना पड़ता था,क्योंकि तत्कालीन सरकार ने यहां लोगों की चिकित्सा जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं दिया था। कई मासूम बच्चों ने दिमागी बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया था। उन्होंने ने कहा कि हमारी सरकार पानी की बाढ़ और अवैध कब्जे की बाढ़ दोनों को रोकने का काम कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार अब ऐसी व्यवस्था बना रही है कि कोई अपराधी किसी गरीब के घर की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख पाए। उन्होंने सबका साथ-सबका विकास का अपना नारा दोहराते हुए कहा कि 'गरीबों के पास पक्का घर हो, घर में नल से जल हो, गैस का कनेक्शन हो, बिजली हो, शौचालय हो, घर तक पक्की सड़क हो गरीब के जीवन को आसान बनाने वाली ऐसी अनेक योजनाएं हमारी सरकार पूरी ताकत से आगे बढ़ा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पांचवें चरण में भी एनडीए को जमकर वोट मिल रहे हैं।हर तरफ़ एक ही गूंज है,आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने गरीबों को कोविड वैक्सीन के ख़िलाफ़ भड़काकर आपको खतरे में डालने की कोशिश की। आज इसी वैक्सीन की वजह से तेजी से हालात सुधर रहे हैं। व्यापार, कारोबार शुरू हुआ है,स्कूल, कॉलेज खुल रहे हैं।योगी आदित्यनाथ की सरकार में नई चीनी मिलें खोली जा रही हैं, चीनी मिलों की आर्थिक हालत सुधारी जा रही है। गन्ना किसानों की आय बढ़े, इसके लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग का काम भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

