रांची। झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह के खिलाफ प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को 5000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दिया है।चार्जशीट में कहा गया है कि मामले में अभी जांच जारी है। चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही पूजा सिंघल एवं सुमन कुमार की मुश्किलें बढ़ गई है।





ईडी ने सुमन कुमार की गिरफ्तारी के 60वें दिन चार्जशीट दाखिल की है। सात मई को सीए सुमन कुमार और 11 मई को निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हुई थी। मनी लॉउन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल से 14 दिन और सुमन कुमार सिंह से 13 दिन ईडी पूछताछ कर चुकी है।