साहिबगंज।सोमवार की सुबह भोर से ही छठव्रती शहर सहित जिले के विभिन्न गंगा के छठ घाटों, तालाब, नदी, झरना, सरोवर, गली मोहल्ला, घर के आंगन और छतों में बनाए अस्थाई छठ घाट में सूप रखकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और मनोकामना पूर्ति की कामना करते हुए प्रार्थना की।अर्घ्य देने से पहले सभी व्रतियों ने मां गंगा और छठ मां की विधिवत पूजा की।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
उगते हुए सूर्य की पूजा के साथ ही भक्तों ने नारियल, सूप, फल मां गंगा में गछति के रूप में लुटाया।वहीं मुंडन गछती वाले भी घाट किनारे मुंडन कराया।शहर सहित जिले के सभी छठ घाटों पर भारी भीड़ थी।छठव्रतियों ने पूजन करके एक दूसरे सुहागन महिलाओ को सिंदूर लगाया।जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था।महिला और पुरुष बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए थे।ड्रोन कैमरे से सभी घाटों की निगरानी की जा रही थी।
बोट के जरिए भी की निगरानी
चानन कबूतरखोपी, मदनशही गंगा घाट में बोट के जरिए विशेष चौकसी बरती जा रही थी।डीसी रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किसकोट्टा सुबह भोर से ही शकुंतला सहाय गंगा तट और मुक्तेश्वरधाम बिजली सीढ़ी गंगा तट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।जिले के आला अधिकारियों ने भी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।





