प्रतिनिधि,चौपारण।दैहर (चौपारण) प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर में छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक मोहक एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई।हर दीपावली के पूर्व दिवस पर इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। किंतु इस बार परीक्षाओं का संचालन होने के कारण रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन तो नहीं हुआ फिर भी सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने वर्ग कक्ष में एक से बढ़कर एक सुंदर कलाकृतियों के रूप में आकर्षक रंगोली तैयार की।





