लखनऊ। अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर फ़ेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट लिखी है। उन्होंने एक वर्ग विशेष की तस्वीर लगाकर विवादित पोस्ट की है।फेसबुक पोस्ट में लोगों को घर में कोल्डड्रिंक की बोतलें और ओरिजिनल तीर कमान रखने की सलाह दी है।





भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपनी पोस्ट में लोगों से पूछा कि आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए, तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास हैअगर नहीं हैं, तो कर लीजिए।

पुलिस बचाने नहीं आएगी,बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी।उन्होंने लिखा कि जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा, ऐसे मेहमानों के लिये कोल्ड ड्रिंक की एक दो पेटी, कुछ ओरिजिनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए।





आपको बता दें कि उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज इससे पहले भी अजान और लाउस्पीकर विवाद, दिल्ली हिंसा जैसे मुद्दों पर विवादित बयान दे चुके हैं।