उपायुक्त की पहल से जिले में संचालित मोशन क्लासेस के आने लगे परिणाम





भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकत्ता से पीजीडीएसएमए में चतरा के अमित कुमार का हुआ चयन





उपायुक्त से मिले अमित कुमार,जिले में संचालित मोशन क्लासेस को लेकर किया आभार व्यक्त





प्रतिनिधि,चतरा। उपायुक्त अबु इमरान की पहल से जिले में संचालित मोशन क्लासेस के परिणाम आने लगे हैं। चतरा शहर के धंगरटोली मुहल्ला के रहने वाले अमित कुमार भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकत्ता से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्टेटिक्स मेथड एंड एनालैटिक्स (पीजीडीएसएमए) हेतु चयनित किए गए हैं।





अपनी खुशी को साझा करने अमित कुमार उपायुक्त अबु इमरान से मिले तथा जिले के छात्र छात्राओं के लिए महिला महाविद्यालय में संचालित मोशन क्लासेस को लेकर आभार व्यक्त किया।उपायुक्त से मिलने के पश्चात अमित कुमार ने बताया कि कोलकत्ता से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्टेटिकल मेथड एंड एनालैटिक्स(पीजीडीएसएमए) के लिए पूरे भारत से कुल 35 बच्चों का चयन किया गया है। इसमें मेरा भी नाम शामिल है। मुझे परीक्षा में शामिल होने से पहले तैयारी हेतु पठन पाठन करने में काफी समस्याओं का सामना करना पर रहा था। तभी मुझे जानकारी मिली कि उपायुक्त अबु इमरान की पहल से जिले में छात्र छात्राओं की तैयारी के लिए विशेष क्लासेस चलाए जा रहें है। जानकारी मिलने के बाद महिला महाविद्यालय में संचालित मोशन क्लासेस गया जहां इंजियारिंग के क्षेत्र में और मेडिकल के क्षेत्र में छात्र छात्राओं को तैयारी कराया जाता है। मैंने वहां से गणित का क्लास किया और आज सफल हो सका। इस तरह के पहल के लिए उपायुक्त अबु इमरान को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।