पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हज़ारीबाग।उपायुक्त नैंसी सहाय ने सोमवार को कार्यालय सभाकक्ष में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने जिले में क्रियान्वित राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित मामलों की प्रगति और कार्यों में आ रही अड़चनों की समीक्षा की।





बैठक में उपायुक्त नैंसी सहाय ने संबंधित पदाधिकारियों को सर्वप्रथम राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित मामलों के निष्पादन में तत्परता से काम करने का निर्देश दिया।एनएच के प्रतिनिधि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के ज्यादातर मुआवजा संबंधी मामलों को निष्पादित कर दिया गया है तथा शेष मामलों पर प्रभावितों के साथ बात कर आ रही अड़चनों को दूरकर मामले के निष्पादन करने की बात कही।स्थानियों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने पर एनएच के प्रतिनिधि ने उपायुक्त के समक्ष प्रशासनिक सहयोग देकर मामले के निष्पादन का आग्रह किया।





उपायुक्त नैंसी सहाय ने बरकट्ठा फ्लाईओवर,जेएम जेजे लैंड से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की।उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधियों को संबंधित अंचल के सीओ से समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता संतोष सिंह,सदर डीसीएलआर, डीएलएओ,बरही डीसीएलआर,संबंधित अंचलाधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि व अन्य कर्मी उपस्थित रहे।