विशेष संवाददाता,रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुदान से संचालित स्पैष्टिक विद्यालय एवं वृद्धाश्रम के वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान राशि की अनुशंसा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागर में आयोजित बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि एवं समिति सदस्य उपस्थित थे।





बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा उपस्थित गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से व्यय की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी,जिसके उपरांत नियमानुसार अनुदान प्राप्ति हेतु अनुशंसा विभाग को भेजने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया।





बैठक में चालू योजना अंतर्गत निम्न गैर सरकारी संस्थाओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान राशि की अनुशंसा की गयी।





दीपशिखा, रांची (स्पैष्टिक विद्यालय संचालन हेतु)





चेशायर होम, रांची (स्पैष्टिक विद्यालय संचालन हेतु)





उर्सुलाइन कॉन्वेंट, हेसाग, रांची (वृद्वाश्रम संचालन हेतु)





विहार समाज कल्याण संस्थान, नगड़ी, रांची (वृद्वाश्रम संचालन हेतु)





बैठक में समिति द्वारा नई योजना अंतर्गत निम्न गैर सरकारी संस्थाओं को अनुदान राशि की अनुशंसा भेजने का निर्णय लिया गया।





झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन, रांची। (दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं रोजगार परख शिक्षा हेतु)





ज्ञानदीप बाल एवं महिला विकास सोसायटी, रांची। (गरीब एवं असहाय बच्चों की शिक्षा हेतु)