उपायुक्त पहुंचे प्रखंड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर





प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का किया समीक्षा





प्रधानमंत्री आवास योजना व अंबेडकर आवास योजना के लक्ष्य को शत प्रतिशत करें पूर्ण





वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना में चेंजिंग रूम बनाना सुनिश्चित करें: उपायुक्त





प्रतिनिधि,चतरा। चतरा उपायुक्त अबु इमरान शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर पहुंचे। कार्यालय पहुंचने के पश्चात उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।





बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर योजना, मनरेगा, मानव सृजन दिवस, डोभा, टीसीबी, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, अमृत सरोवर, खसरा रुबेला, फाइलेरिया अन्मुलन कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई।





प्रधानमंत्री आवास योजना





जानकारी दी गई की वित्तीय वर्ष 2016 से 22, 23 तक कुल प्राप्त लक्ष्य 3 हजार 153 है। इसके विरुद्ध अभी तक 3 हजार 60 प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण कर लिया गया है। शेष 93 आवास को योग्य लाभुकों को लाभान्वित करते हुए 31 जुलाई तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया।





अंबेडकर आवास





गिद्धौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने प्रतिवेदन के माध्यम से जानकारी दिया कि बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर कुल 72 योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त थे। इसके विरुद्ध 63 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। शेष 9 योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना में कुल 12 लक्ष्य प्राप्त है। इसके विरुद्ध चार योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। दो योजनाएं भौतिक रूप से पूर्ण है। शेष योजनाओं में कार्य प्रारंभ है इसे जल्द से जल्द पूर्ण लिया जाएगा। उपायुक्त ने पूर्ण सभी वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना में चेंजिंग रूम बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।





बिरसा हरित ग्राम योजना





बिरसा हरित ग्राम योजना को लेकर जानकारी दिया गया कि वित्तीय वर्ष 23-24 में लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु 40 एकड़ का लक्ष्य प्राप्त है। इसके विरुद्ध 39 एकड़ की स्वीकृति कर दी गई है। वहीं फेज टू में भी 48 एकड़ की योजनाओं का लक्ष्य प्राप्त है,जिसके लिए लाभुकों को इस योजना से लाभान्वित करने हेतु लाभुक के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।





बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना





उपायुक्त ने कहा कि बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। वित्तीय वर्ष 23-24 के फेज 1 में प्राप्त योजनाओं को 15 अगस्त 2023 तक सभी पात्र लाभुकों का चयन करते हुए लाभान्वित करने का निर्देश दिया और कहा कि प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें।मानव दिवस सृजन एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रति ग्राम कम से कम पांच योजनाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करें की मनरेगा के तहत प्रत्येक पंचायत में पांच योजनाएं संचालित हो। पंचायत सचिवालय में सभी पंचायत के कर्मियों को रोस्टर अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।





अंचल की समीक्षा





बैठक में अंचल की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि मोटेशन वाद अनावश्यक रूप से रद्द न करें। विधिवत जांच कर सही कारण होने पर रद्द करें। मोटेशन हेतु निर्धारित समय सीमा आपत्ति रहित वादो में 30 दिन, आपत्ति वाले वादो में 90 दिन के अंदर निष्पादित करना सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित के ऊपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।





बैठक में अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, सिमरिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह, अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।