उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण ( बाल संरक्षण के विभिन्न इकाई सहित) विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न





कुपोषित बच्चों के लिए सैम कीट सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में कराएं उपलब्ध





समर अभियान के डाटा एंट्री का कार्य अगले बैठक तक शत प्रतिशत कराएं पूर्ण:उप विकास आयुक्त





प्रतिनिधि,चतरा। विकास भवन स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण ( बाल संरक्षण के विभिन्न इकाई सहित) विभागीय समीक्षा बैठक की गई।समाज कल्याण के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति पर आयोजित समीक्षा एवं वृद्धि निगरानी के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई और 15 मई से 22 मई तक आयोजित कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





समीक्षा के क्रम में उन्होंने पोषण ट्रेकर एप एमपीआर (मासिक प्रगति प्रतिवेदन) के अनुसार शतप्रतिशत एप्प तथा लाभुकों का वजन, लम्बाई लेते हुए पोषण ट्रेकर एप पर एक सप्ताह के अन्दर अपलोड करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्धारित 8 मई से 20 मई तक चलने वाले एनीमिया जांच की समीक्षा 24 मई को की जाएगी।कुपोषित बच्चों के लिए सैम कीट सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन चतरा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दिया गया।समर अभियान के प्रगति की समीक्षा की गई।





समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने डाटा एंट्री के धीमी कार्य देख नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिया कि अगले बैठक में डाटा एंट्री शतप्रतिशत एवं संतोष जनक होना चाहिए।उन्होंने कहा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व सभी महिला पर्यवेक्षिका यह प्रायः देखा जाता है कि समय पर आंगनबाड़ी केन्द्र नही खुलते है तथा खुलते है तो बच्चें की उपस्थिति नहीं होती है। यह बिल्कुल ही बर्दास्त नहीं है। ऐसे ऑगनबाडी़ केन्द्र के सेविका/सहायिका के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।





बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिाकरी सिमरिया, हंटरगंज, प्रतापपुर,सभी महिला पर्यवेक्षिका,जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस अंकित कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी अरूणा प्रसाद, तेजस्विनी परियोजना के कर्मी एवं सभी प्रखण्ड आहार विशेषज्ञ समेत अन्य उपस्थित थे।