पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,दुमका।जिले के उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त सिन्हा ने सभी मास्टर ट्रेनरों को कहा कि मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया एवं इससे संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए सभी पोलिंग पार्टियों को पर्याप्त एवं बेहतर प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।





उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद सभी मास्टर ट्रेनर्स मतदान कर्मियों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षण देंगे।किसी भी मतदान कर्मियों के मन में कोई शंका न रहे इस स्तर तक का प्रशिक्षण देंगे।उप विकास आयुक्त ने मास्टर ट्रेनर्स के साथ अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की। सभी मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली, डाक मतपत्रों और मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया।