एक महीने बाद पुराने स्वरूप में हुई मां गंगा की आरती
एक महीने बाद पुराने स्वरूप में हुई मां गंगा की आरती <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली पूरी दुनिया में विख्यात मां गंगा की आरती सोमवार को अपने प्राचीन स्वरूप में 7 ब्राह्मणों द्वारा पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुई।आरती के दौरान समिति द्वारा श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए अनुरोध किया गया। सभी मास्क लगाकर गंगा आरती में शामिल हुए।भव्य गंगा आरती के दौरान कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई।
गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर होने वाली पूरी दुनिया में विख्यात मां गंगा की रोज होने वाली महाआरती अपने प्राचीन व भव्य स्वरूप में हुई। पिछले एक महीने से दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती सांकेतिक रूप से सम्पन्न हो रही थी। 10 जनवरी से सांकेतिक रूप से हो रही थी,क्योंकि कोरोना गाइडलाइन के कारण चार बजे के बाद घाट पर आना प्रतिबंधित था।कोरोना के मामले में कमी को देखते हुए फिर से प्राचीन स्वरूप में मां गंगा की आरती 7 ब्राह्मणों द्वारा कराई गई।
गंगा आरती देखने आ रहे सभी पर्यटकों को कोरोना गाइडलाइन के तहत दूरी बनाकर बैठाया जा रहा है। पर्यटकों से लगातार अनुरोध किया जा रहा है कि आरती स्थल पर मास्क लगाकर ही आए। मां गंगा से भव्य आरती के दौरान प्रार्थना की जा रही है कि कोरोना महामारी से जल्द ही निजात मिले और पूरी दुनिया में शांति व्याप्त हो।
गंगा आरती में शामिल होने आयी श्वेता पांडेय ने कहा कि मैं सांकेतिक आरती को काफी समय से देख रही हूं। प्राचीन आरती को देखकर सुखद अनुभूति हो रही हैं। मां गंगा से यही प्रार्थना है कि कोरोना खत्म हो जाये, ताकि पर्यटन करने को मिले और मास्क से मुक्ति मिले।
छत्तीसगढ़ से आये राजेश पांडे ने कहा कि पहले की तरह मां गंगा की भव्य आरती देखकर अच्छा लगा। हमने आरती के दौरान मास्क लगाकर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव आदि उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

