वाराणसी।एडीजी 112 अशोक कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे चार दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का मंगलवार को पहले दिन अभियान की शुरुआत शिव की नगरी काशी के भैंसासुर घाट से हुई।जहां पर नुक्कड़ नाटक,एलईडी वैन और जनसभा कर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि केवल झगड़े और मारपीट में ही नही बल्कि किसी भी आपात स्थिति में जैसे आग लगने, प्राकृतिक आपदा, मेडिकल इमरजेंसी में भी आप 112 नम्बर डायल कर मदद प्राप्त कर सकते है।
भैसासुर घाट के बाद सिटी रेलवे स्टेशन, जागरण स्कूल के पास, कैंट रेलवे स्टेशन के साथ-साथ संकट मोचन मंदिर के पास जागरूकता अभियान चलाया गया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दूसरों की मदद के लिए 112 नम्बर पर कॉल करने वाले जागरूक सूचनाकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक लोगों की जान बचाने का कार्य करने वाले गोताखोर बुद्धन को पीआरवी का प्रतीकात्मक माडल देकर सम्मानित भी किया गया।
ये जागरूकता कार्यक्रम मोहिनी पाठक अपर पुलिस अधीक्षक यूपी-112 के निर्देशन में चलाया गया। इस दौरान मीडिया सेल प्रभारी करुणा शंकर सिंह, निरीक्षक रामायण यादव, एसआई धनंजय यादव और यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ से आयी टीम मौजूद रही।





