एनएचआई की लापरवाही पर बिफरे यशवंत सिन्हा,सैकड़ों समर्थकों संग चौपारण के ब्लौक मोड़ पर बैठे धरने पर
सड़क दुघर्टनाओं का स्थाई समाधान निकालने का एनएचआई पदाधिकारियों ने दिया आश्वासन,एनएचआई के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद धरना हुआ समाप्त
मृतक प्रीतम केशरी के परिजनों से भी मिले,कहा हर संभव मदद करने का करूंगा प्रयास
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।भारी वर्षा भी नही डीगा सकी पूर्व सांसद सह केंद्रीय वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के दृढ़ इरादे को।अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यशवंत सिन्हा सैकड़ों समर्थकों के साथ चौपारण पहुंचे।सबसे पहले सड़क दुघर्टना में मृत प्रीतम केशरी के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।साथ ही एनएचआई के लापरवाह रवैए पर बिफरते हुए ब्लौक मोड़ पर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और कहा कि एनएचआई के जवाबदेह पदाधिकारियों के आने और ठोस कदम उठाने पर ही धरना समाप्त होगा।
यशवंत सिन्हा के तेवर से पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया और कुछ छोटे स्तर के अधिकारी मान मनौव्वल का प्रयास करने लगे। परंतु भारी वर्षा और पदाधिकारियों के अनुनय विनय के बावजूद दृढ़ संकल्पित यशवंत सिन्हा नहीं माने। अंततः एनएचआई,रिलायंस कंपनी, कंस्ट्रक्शन कंसल्टेंट और टीम लीडर जैसे पदाधिकारियों की उपस्थिति में अनेक मांगों पर सहमति बनी।तब धरना तीन घंटे बाद समाप्त किया गया।एनएचआई ने दनुआ एक्सीडेंट जोन में सुधार के लिए 15 दिन, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रोड शाइनेज बोर्ड के 15 दिन, चौपारण बाजार में वाहनों की गति सीमा 20 किलोमीटर प्रति घंटा,दनुआ घाटी में 40 किलोमीटर प्रति घंटा, चतरा मोड़, ब्लौक मोड़,चैथी मोड़, केन्दुआ मोड़ पर फ़्लैग मैन की व्यवस्था और सड़क दुघर्टना में मृत प्रीतम केशरी सहित अन्य दुर्घटना प्रभावित परिवारों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम में राजेश सहाय, पत्रकार मुकेश सिंह,सुरेन्द्र सिन्हा,अनील सिन्हा , प्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र सिन्हा,उदय कुमार सिन्हा ,केदार यादव, हाजी अख्तर अली, आशीष सिंह ,बाबू खान, हिमांशु सिन्हा,सारीक अख्तर उर्फ भुन्नू, मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु भगत, बब्लू सिंह, मुकेश सिंह, मिन्हाज मेहंदी सहित कई लोग शामिल थे।





