लखनऊ।एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस नवनीत सिकेरा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं, और आए दिन मजेदार और प्रेरणादायक कहानियां सांझा करते रहते हैं।हाल ही में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पर क्लास की लाइन के अंत में फटी शर्ट पहने हुए बच्चे की फोटो सांझा की और खुद के पुराने समय को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।

फटी शर्ट पहले बच्चे की शेयर की फोटो

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस नवनीत सिकेरा ने स्कूल की ड्रेस में क्लास की लाइन में सबसे अंत में बैठे बच्चे की फोटो को सांझा किया है।फोटो शेयर करते हुए आईपीएस अधिकारी ने लिखा है।

बच्चा लाइन के अंत में बैठा है सिर्फ इसलिए कि उसका मजाक न उड़े, उसको पता है वो अपने मां पिता का लाडला है पर वोह चाहकर भी उसको नई शर्ट नहीं दिला सकते, पर इस बच्चे को नई शर्ट नहीं नई जिंदगी जीने की जिद है और मुझे यकीन है ईश्वर इसकी मदद करेंगे।

अपने पुराने समय को भी किया याद

इस दौरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट नवनीत सिकेरा ने खुद के पुराने समय को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सिकेरा ने लिखा एक वाक्या मुझे भी याद आया, उस जमाने में एक्शन शूज का बड़ा जलवा होता था। मैंने अपने मामा जी के यहां था। मामा जी के लड़के के पुराने एक्शन शूज रैक में रखे हुए थे, बालक मन था, मैं एक दिन पहन कर चला गया (1 महीने की कोचिंग थी दिल्ली में, वोह कर रहा था) मेरे पास वाली कुर्सी पर एक लड़का बार बार बोले जा रहा था किसी के शूज में छेद है, और आस पास के लड़के मुस्करा रहे थे।मैंने सोचा पता नहीं किसके लिए कह रहा है, मेरी निगाह उसके शूज पर गई,उसके शूज शानदार थे,फिर अपने मंगनई के एक्शन शूज पर गयी,पेट में सर्राटा सा हो गया, मेरे ही जूते में छेद था, यकीन मानिए पूरे 2 घंटे की क्लास में मेरा फोकस सिर्फ इस पर था कि मेरे जूते के छेद पर किसी की निगाह न जाये। मैं इतना नर्वस हो गया था, पर अच्छा करूंगा, करने की जिद और बढ़ गई थी। इसीलिए बच्चे जिद पाल ईश्वर तेरी मदद करेंगे, तू जीवन मे बहुत अच्छा करेगा
जय हो।

आपको बता दें कि आईपीएस नवनीत सिकेरा को एनकाउंटर ​स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। नवनीत सिकेरा ने पहले आईआईटी से इंजीनियरिंग की। इसके बाद वे यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बन गए। पुलिस अधिकारी के तौर पर ऐसे-ऐसे काम किए कि उनकी छवि सुपरकॉप की बन गई। उनके अपने शुरुआती दिनों में यूपी के मुजफ्फरनगर के आप पास कई नामी गैंगेस्टरों का सफाया किया था।हाल ही में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सिकेरा पर एक बेब सीरीज भौकाल रिलीज हुई है।