एनसीएमईआई एक्ट का अनुपालन झारखंड में नहीं हो रहा हैः डाॅ शाहिद अख्तर





एनओसी देने की प्रक्रिया जल्द शुरू करे शिक्षा विभागः हिदायतुल्लाह खान





विशेष संवाददाता,रांची। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के सदस्य डाॅ शाहिद अख्तर और झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान द्वारा झारखंड राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ राजकीय अतिथिशाला में एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में शिक्षा विभाग की तरफ से झारखंड अद्यिविद परिषद के सचिव, प्राथमिक शिक्षा निदेषालय से अवर सचिव, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से उपनिदेशक उपस्थित थे।उच्च शिक्षा निदेशालय से उपस्थिति नहीं रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।





बैठक झारखंड राज्य के अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थाओं के हितों की रक्षा एवं शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु की गई थी। देश के निर्माण में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं की अहम भूमिका रही है।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि झारखंड राज्य में अल्पसंख्यक संस्थाओं को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र एवं एनओसी देने की शुरूआत अविलम्ब की जाय।





झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनओसी एवं अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र देने हेतु तीन महीने के अन्दर कारर्वाई सुनिश्चित करे।साथ हीं अन्य राज्यों से इस संबंध की जा रही कार्रवाई का उदाहरण मंगाकर जल्द हीं इस संबंध में एक बैठक आहुत की जायेगी। आगे कहा कि जितने भी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था हैं उनमें अविलम्ब रिक्तियों को भरा जाय। अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में जल्द से जल्द बहाली करायी जाये।





राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के सदस्य डाॅ शाहिद अख्तर ने कहा कि अल्पसंख्यकों के शिक्षा से संबंधित हितों की रक्षा हेतु किसी भी तरह की कोताही बरदास्त नहीं की जायेगी। डाॅ शाहिद अख्तर ने कहा कि झारखंड राज्य में एनसीएमईआई एक्ट का अनुपालन नही हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा मान्यता के लिये प्रमाण पत्र जारी किये जाते हैं, इसकी प्रक्रिया अभी शुरू नही की गई है। आयोग चाहता है कि झारखण्ड राज्य के सभी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान मजबूत हों जिससे शिक्षित राज्य एवं राष्ट्र का निर्माण हो सके।